inshorts

कमला हैरिस ने पीएम मोदी से मुलाकात में आतंकवाद में पाकिस्तान की भूमिका पर की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएस दौरे के दौरान शुक्रवार को अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया, "बातचीत में जब आतंकवाद का मुद्दा आया तो उप-राष्ट्रपति ने खुद से इस संबंध में पाकिस्तान की भूमिका का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि वहां कुछ आतंकी संगठन सक्रिय हैं जिन पर पाकिस्तान कार्रवाई करे...।"