कमिंस ने आईपीएल इतिहास की सबसे तेज़ फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी की, मुंबई की तीसरी हार

आईपीएल-2022 में बुधवार को मुंबई इंडियंस को सीज़न की लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा जिसे केकेआर ने 162-रन का लक्ष्य हासिल कर 5-विकेट से हराया। मैच में केकेआर के पैट कमिंस ने सबसे तेज़ आईपीएल अर्धशतक (14-गेंद) के रिकॉर्ड की बराबरी की। यह केकेआर की तीसरी जीत है और वह अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।