कमिंस ने ख्वाजा को स्टेज पर बुलाने के लिए खिलाड़ियों को शराब के साथ जश्न मनाने से रोका

ऐशेज़ जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने उस्मान ख्वाजा को स्टेज पर बुलाने के लिए टीम के साथी खिलाड़ियों को शराब के साथ जश्न मनाने से रोका जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक यूज़र ने ट्वीट किया, "यह एक छोटा सा जेस्चर हो सकता है लेकिन यही पैट कमिंस को महान बनाता है।"