ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने आर्थिक संकटग्रस्त श्रीलंका के एक रेस्टोरेंट में डिनर करने का अनुभव ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "शहर में बिजली आने का इंतज़ार है...ताकि हम डिनर कर सकें।" उन्होंने कहा, "श्रीलंका इस समय मुश्किल दौर से गुज़र रहा है...लेकिन...यहां के लोग शानदार हैं और हम यहां आकर उनके आभारी हैं।"