कमोड से निकला 6 फीट का कोबरा, वायरल वीडियो पर यूज़र बोला- टॉयलेट जाने में डर लगेगा

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक टॉयलेट के कमोड से '6 फीट का कोबरा सांप' निकलते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में स्नेक रेस्क्युअर सांप पर पाइप से पानी डालते और फिर उसे हाथ से उठाकर ले जाते हुए भी दिख रहा है। इस वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, "अब टॉयलेट जाने में डर लगेगा।"