डब्ल्यूएचओ ने बताया है कि कम्युनिटी स्प्रेड वाले क्षेत्रों में ओमीक्रॉन के मामलों की संख्या 1.5-3 दिनों में दोगुनी हो रही है। बकौल डब्ल्यूएचओ, पॉपुलेशन इम्युनिटी के उच्च स्तर वाले देशों में यह तेज़ी से फैल रहा है। यह स्पष्ट नहीं है कि तेज़ प्रसार इसके इम्युनिटी से बचने की क्षमता या फैलने की क्षमता या दोनों के कारण है।