इंडसइंड बैंक के शेयर सितंबर तिमाही में कमज़ोर नतीजों के बावजूद सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 2% की बढ़त के साथ ₹765 पर पहुंच गए। ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने शेयर पर EQUAL-WEIGHT रेटिंग दी और इसके लिए ₹785 प्रति शेयर का टारगेट दिया जबकि नुवामा ने Reduce कॉल दी है और टारगेट प्राइस ₹600 निर्धारित किया है।