करो या मरो की हालत में है पाकिस्तान, पूरी तरह बर्बाद होने से बचने के लिए बेच रहा बैंक-होटल
पाकिस्तान पूरी तरह आर्थिक बर्बादी से बचने के लिए 'करो या मरो' की कोशिश में पावर डिस्ट्रीब्यूशन, बैंकिंग, हॉस्पिटैलिटी, इंश्योरेंस और एनर्जी सेक्टर की सरकारी कंपनियों को बेचने की योजना बना रहा है। कुछ हफ्ते पहले पाकिस्तान ने देश की नैशनल एयरलाइन PIA को बेचने की योजना को फाइनल किया है। पाकिस्तान बड़े पैमाने पर प्राइवेटाइज़ेशन प्रोग्राम अपना रहा है।