कर कटौती के बाद 90% से ज़्यादा आयकरदाता अपना सकते हैं नई कर व्यवस्थाः सीबीडीटी

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन रवि अग्रवाल ने बजट 2025-26 में ₹12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट का एलान किए जाने पर रविवार को कहा कि 90% से ज़्यादा व्यक्तिगत करदाता नई कर व्यवस्था को अपना सकते हैं। बकौल अग्रवाल, एक आम करदाता के लिए अपनी आय बताने की उपलब्ध कर प्रक्रियाएं बहुत जटिल नहीं हैं।