पाकिस्तान के मौजूदा 4 प्रांतों को 14 प्रांतों में बांटने के प्रस्ताव के बीच पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने कहा है, "अगर सिंध को जबरन बांटा गया, तो कराची की सड़कों पर खून बहेगा।" उन्होंने कहा, "अगर प्रांतों का जबरन बंटवारा किया गया, तो समाज में विभाजन पैदा होगा...मैं ऐसी खून-खराबे की स्थिति नहीं देखना चाहता।"