inshorts

कर चोरी के मामले में आयकर विभाग ने चीनी कंपनी हुआवेई के दफ्तरों पर की छापेमारी: खबर

खबरों के अनुसार, आयकर विभाग ने चीनी कंपनी हुआवेई के दिल्ली, गुरुग्राम और बेंगलुरु स्थित दफ्तरों में मंगलवार को छापेमारी की। बकौल खबर, विभाग ने कर चोरी के मामले में कंपनी के वित्तीय दस्तावेज़ों व बही-खातों की छानबीन की। हुआवेई ने कहा है कि वह भारत के कानूनों का 'दृढ़ता से अनुपालन' करते हुए देश में कारोबार कर रही है।