कर चोरी मामले में अनिल अंबानी के खिलाफ 17 नवंबर तक दंडात्मक कार्रवाई पर लगी रोक

बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी से जुड़े ₹420 करोड़ के कथित कर चोरी मामले में उन्हें अंतरिम राहत दी है। हाईकोर्ट ने आयकर विभाग को 17 नवंबर तक उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई न करने का निर्देश दिया है। बकौल आयकर विभाग, अंबानी ने 'जानबूझकर' स्विस बैंक में जमा ₹814 करोड़ की जानकारी नहीं दी थी।