कराटे में ब्लैक बेल्ट, MBA, PhD और HIAL की सीईओ...कौन हैं सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि?
24 दिनों से अनशन पर बैठे ऐक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो एक एजुकेशनिस्ट और सोशल ऑन्ट्रप्रेन्योर हैं। साल-2017 से वह हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ ऑल्टरनेटिव्स, लद्दाख (HIAL) की सीईओ-डीन के रूप में काम कर रही हैं। वह एमबीए और एजुकेशन में पीएचडी कर चुकी हैं। वह ओडिशी व बैले की ट्रेन्ड डांसर हैं और कराटे में ब्लैक बेल्ट हैं।