ओलंपिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल ने बैडमिंटन से संन्यास लेने का एलान किया है और रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ ₹42-45 करोड़ है। वह एक आलीशान घर में रहती हैं और उनके पास कई महंगी गाड़ियां भी हैं। उनकी करोड़ों की आय के स्रोतों में ब्रैंड एंडोर्समेंट और निजी निवेश शामिल है। साइना ने लंदन ओलंपिक्स-2012 में कांस्य पदक जीता था।