inshorts

करोड़ों की संपत्ति के लिए पत्नी दे रही थी धीमा ज़हर, ICU में पहुंचा पति

गाज़ियाबाद (यूपी) के इंदिरापुरम में पति को धीमा ज़हर देने के आरोप में पुलिस ने रेनू भटनागर (42) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने ₹5-6 करोड़ की ट्रैवल एजेंसी और ₹2 करोड़ के इंश्योरेंस के लालच में पति, बेटे और भांजे को मारने की साज़िश रची थी। पीड़ित को आईसीयू में भर्ती कराना पड़ गया था।