कई महीनों से फरार चल रहे दिल्ली पुलिस के 2 सब इंस्पेक्टर (महिला-पुरुष) को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। दोनों एसआई ठगी के मामले में सीज़ किए गए बैंक अकाउंट से करोड़ों रुपए धोखे से निकालकर भागे थे। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपियों के पास से ₹1 करोड़ का सोना बरामद हुआ है। उनके 3 सहयोगी भी गिरफ्तार हुए हैं।