करोड़पतियों से भरा है मोनाको, सिर्फ 1 घंटे में ही घूम सकते हैं पूरा देश

मोनाको में हर चार में से एक व्यक्ति करोड़पति है और यहां की प्रति व्यक्ति आय $256,580 है। 2.1 स्क्वेयर किलोमीटर में फैले इस देश को दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश माना जाता है। यहां क्षेत्रफल के लिहाज़ से दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से भी कम जगह है और 1 घंटे में ही पूरा देश घूम सकते हैं।