inshorts

करुण नायर ने रणजी फाइनल में शतक जड़ने के बाद क्यों दिखाईं अपनी 9 उंगलियां?

क्रिकेटर करुण नायर ने विदर्भ के लिए खेलते हुए रणजी ट्रॉफी 2024-25 के फाइनल में केरल के खिलाफ शतक जड़ने के बाद अपनी 9 उंगलियां दिखाकर जश्न मनाया है। दरअसल, करुण ने घरेलू क्रिकेट के मौजूदा सीज़न में 9 शतक जड़ दिए हैं और दावा किया जा रहा है कि उन्होंने इसका जश्न मनाने के लिए 9 उंगलियां दिखाईं।