शराब से ज़्यादा बीयर पी रहे लोग, इस राज्य को मिला $11,500 करोड़ का कलेक्शन
कर्नाटक में जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान शराब की बिक्री से सरकार को ₹11,595.88 करोड़ का आबकारी राजस्व मिला है जो पिछले साल से 12.54% ज़्यादा है। इस दौरान बीयर की बिक्री 49.69% बढ़कर 126.68 लाख केस बॉक्स हो गई जबकि IML की बिक्री सिर्फ 1.52% बढ़ी। वहीं, बीयर से सरकार की कमाई भी 18.52% बढ़कर ₹1,463.07 करोड़ पहुंच गई है।