कर्नाटक के गांव के 100 लोग मातम मनाने पहुंचे ईरान; इनका खामेनेई से क्या है कनेक्शन?
अलीपुरा गांव (कर्नाटक) से करीब 100 लोग ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने ईरान पहुंचे हैं। गांव का ईरान से चार दशक पुराना धार्मिक और सांस्कृतिक रिश्ता है। खामेनेई ने 1980 के दशक में यहां अस्पताल का उद्घाटन किया था जिसके कारण स्थानीय शिया समुदाय उन्हें अपना आध्यात्मिक मार्गदर्शक मानता है।