कर्नाटक के कूनीकेरी गांव में हुच्चम्मा चौधरी नामक महिला ने स्कूल बनवाने के लिए अपनी करीब ₹1 करोड़ की ज़मीन दान कर दी और स्कूल में बच्चों के लिए खाना पकाने का काम शुरू किया। पति के निधन के बाद अकेली रह रहीं हुच्चम्मा के गांव में स्कूल नहीं था। उन्होंने कहा, "मेरे लिए ये बच्चे ही मेरा परिवार हैं।"