मेंगलुरु (कर्नाटक) के एक रिसॉर्ट में रविवार को 3 युवतियों की स्वीमिंग पुल में डूबने से मौत हो गई जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, तीनों युवतियां मैसूर की रहने वाली थीं और शनिवार को रिसॉर्ट में आई थीं। बकौल पुलिस, एक लड़की पुल में डूब रही थी जिसे बचाने में दोनों लड़कियां भी डूब गईं।