कर्नाटक के सब्ज़ी विक्रेता को मिला ₹29 लाख का GST नोटिस

कर्नाटक के हावेरी में एक सब्ज़ी विक्रेता को ₹29 लाख का जीएसटी नोटिस मिला है। विक्रेता ने 4 साल में ₹1.63 करोड़ के लेनदेन किए जिसके आधार पर जीएसटी विभाग ने यह नोटिस भेजा है। वहीं, विक्रेता ने कहा, "मैं किसानों से ताज़ी सब्ज़ियां खरीदता हूं और बेचता हूं जो जीएसटी से मुक्त हैं...इतना बड़ा टैक्स कैसे दे सकता हूं।"