बेंगलुरु (कर्नाटक) पुलिस ने कार का पीछा कर एक महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, कार से 50 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ था। वहीं, मेडिकल जांच के दौरान पता चला कि महिला ने अपने गुप्तांग में 40 ग्राम एमडीएमए छिपा रखा था। पुलिस ने बताया कि महिला स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों को ड्रग्स सप्लाई करती थी।