कर्नाटक में 1 नवंबर से नंदिनी दूध ₹8/लीटर होगा महंगा
कर्नाटक में 1 नवंबर से नंदिनी दूध ₹8/लीटर महंगा हो जाएगा। नंदिनी के नीले पैकेट वाले टोंड दूध की कीमत ₹46 से बढ़कर ₹54/लीटर हो जाएगी। बढ़ी कीमत में से ₹7/लीटर डेयरी किसानों को और ₹1/लीटर दूध यूनियनों को दिया जाएगा। दाम बढ़ाने के पीछे दूध यूनियनों ने चारा, दवाइयों, परिवहन और पैकेजिंग की बढ़ती लागत का हवाला दिया था।