कर्नाटक में 22 पाकिस्तानी नागरिकों को बसने में मदद करने के आरोप में शख्स हुआ गिरफ्तार
बेंगलुरु पुलिस ने 22 पाकिस्तानी नागरिकों को 'हिंदू' नामों के साथ कर्नाटक के बेंगलुरु समेत राज्य के अन्य हिस्सों में बसने में मदद करने व उन्हें पनाह देने के आरोप में परवेज़ नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। हाल ही में बेंगलुरु के बाहरी इलाके जिगानी में एक परिवार के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया जो पाकिस्तानी नागरिक थे।