कर्नाटक में CET परीक्षा केंद्रों पर छात्रों को जनेऊ उतारने के लिए कहा गया, छिड़ा विवाद
कर्नाटक के बीदर और शिवमोगा में सीईटी परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले कुछ छात्रों को कथित तौर पर जनेऊ उतारने के लिए कहा गया जिसे लेकर विवाद छिड़ गया है। राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री एमसी सुधाकर ने कहा कि अगर ऐसी घटनाएं हुई हैं तो यह निंदनीय है। उन्होंने ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।