कर्नाटक के गांव में दिवाली के बाद अनोखी परंपरा, एक-दूसरे पर गोबर फेंककर मनाया गया त्योहार
मांड्या (कर्नाटक) के सासालु गांव में दिवाली के बाद बलिपाड्यमी पर 'सगनी ओकुली' परंपरा निभाई गई। इसमें ग्रामीण दो गुटों में बंटकर एक-दूसरे पर गोबर फेंकते हैं। इसके साथ ही पुजारी परिवार के बालक को शिव के रूप में सजाकर गधे पर शोभायात्रा निकाली जाती है। यह परंपरा सोमेश्वर स्वामी और भक्त भैरवराज की पौराणिक कथा से जुड़ी हुई है।