कर्नाटक में गुस्साए हाथी ने किया हमला, वीडियो में भागते नज़र आए दो वन कर्मचारी

कर्नाटक के हासन में वन विभाग के दो कर्मचारी एक जंगली हाथी के हमले में बाल-बाल बच गए। हाथी की गतिविधियों पर निगरानी रखने के दौरान उसने दोनों कर्मचारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल पीड़ित कर्मचारी, हाथी ने उन्हें कुछ दूर तक दौड़ाया। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।