कर्नाटक के बन्नेरघट्टा नैशनल पार्क का एक वीडियो सामने आया है जिसमें जंगल सफारी के दौरान अचानक एक तेंदुआ खड़ी हुई बस की खिड़की से अंदर घुसने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में बस में बैठे कई लोग दिखाई दे रहे हैं और वीडियो में कई लोगों के चीखने की आवाज़ सुनाई दे रही है।