कर्नाटक में ट्रक को ओवरटेक करते समय पेड़ से टकराई ऑडी कार, 3 दोस्तों की हुई मौत
कर्नाटक में शनिवार को ट्रक को ओवरटेक करते समय एक ऑडी कार पेड़ से टकरा गई जिससे उसमें सवार इंजीनियरिंग के 3 छात्रों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे के दौरान छात्रों के शव उछलकर 10-15 फीट दूर गिर गए थे। मृतकों की शिनाख्त रेवा यूनिवर्सिटी (बेंगलुरु) के छात्रों के रूप में हुई है।