कर्नाटक में नौकरी छोड़ खेती के लिए ज़मीन देखने गए इंजीनियर की आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत
कर्नाटक के मैसूर में आकाशीय बिजली गिरने से एक 43-वर्षीय आईटी इंजीनियर की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, रोशन बालकृष्ण (मृतक) हाल ही में अपनी नौकरी छोड़कर खेतीबाड़ी व उससे जुड़ा काम शुरू करने वाले थे और ज़मीन का मुआयना करने के दौरान यह हादसा हुआ। बालकृष्ण के परिवार को कुल ₹5 लाख मुआवज़ा दिया जाएगा।