कर्नाटक में पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय के बेटे को मारी गई गोली, अस्पताल में भर्ती

रामनगर (कर्नाटक) में शुक्रवार रात पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय के बेटे रिकी राय को अज्ञात हमलावरों ने उसके घर के पास गोली मार दी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, रियल एस्टेट कारोबारी रिकी 2 दिन पहले ही रूस से लौटा था और वह देर रात बेंगलुरु जाने के लिए घर से निकला था।