कर्नाटक में बीजेपी नेता और पुलिस अफसर ने बहस के बाद एक-दूसरे को जड़े थप्पड़
कर्नाटक के चित्रदुर्ग में बीजेपी नेता हनुमंत गौड़ा और एक पुलिस अफसर ने आपस में हुई बहस के बाद एक-दूसरे को थप्पड़ जड़ दिए जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि बीजेपी नेता ने उन्हें गाली दी जिसके बाद मामला बिगड़ गया। दोनों पक्षों की ओर से मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है।