कर्नाटक में मिला सोने और लीथियम का विशाल भंडार, फिर भी खनन नहीं कर पा रही सरकार
कर्नाटक खान-भूविज्ञान विभाग ने कोप्पल और रायचूर के जंगलों में सोने और लीथियम के विशाल भंडार मिलने की पुष्टि की है। कोप्पल के अमरापुर में 12-14 ग्राम सोना/टन मिला है जो सामान्य से कई गुना अधिक है। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों इलाके संरक्षित वन क्षेत्र में आते हैं इसलिए उत्खनन शुरू करने के लिए वन विभाग की अनुमति का इंतज़ार है।