चित्रदुर्ग (कर्नाटक) में गुरुवार तड़के एक निजी बस और लॉरी के बीच ज़ोरदार भिड़ंत के बाद बस में भयंकर आग लग गई। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे में कम-से-कम 9 लोग ज़िंदा जल गए जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं। चित्रदुर्ग पुलिस के मुताबिक, लॉरी डिवाइडर तोड़ते हुए 32 लोगों के साथ यात्रा कर रही बस से टकराई थी।