कर्नाटक के येल्लापुरा हाईवे पर बुधवार सुबह करीब 4 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक के परखच्चे उड़ गए और हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 15 लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सब्ज़ियों-फलों से भरे ट्रक का चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा था और ट्रक 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा।