कर्नाटक सरकार ने 63,200 इंजीनियरिंग और डिप्लोमा छात्रों समेत पेशेवरों को AI और अन्य तकनीकों का प्रशिक्षण देने के लिए गूगल, सेल्सफोर्स, सर्वम AI और ज्ञानी डॉट AI समेत पांच कंपनियों के साथ साझेदारी की है। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 29वें बेंगलुरु टेक समिट में इसकी घोषणा की। प्रशिक्षण में जेनरेटिव AI, एजेंटिक AI, क्लाउड-कंप्यूटिंग और डेटा विश्लेषण शामिल होंगे।