करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी पर कानून बनाने की ज़रूरत? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
दृष्टिबाधित लॉ स्टूडेंट चार्वी एस. की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने करीबी रिश्तेदारों में शादी से बच्चों को होने वाली आनुवंशिक बीमारियों के खतरे पर चिंता जताई है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की पीठ ने केंद्र से जागरूकता फैलाने पर जवाब मांगा। कोर्ट ने कहा कि ऐसी शादियों पर कानून बनाना संसद के अधिकार क्षेत्र में है।