बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी बुधवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स आज 984.23 अंक लुढ़ककर 77,690.95 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 324.40 अंक गिरकर 23,559.05 अंक पर बंद हुआ। एनटीपीसी, टाटा मोटर्स और इन्फोसिस को छोड़कर सेंसेक्स में शामिल अन्य सभी कंपनियां रेड ज़ोन में रहीं और टाटा स्टील के शेयर सर्वाधिक 3.4% टूटे।