कर्मचारी का ईमेल अकाउंट हैक हो गया था: 1TB ग्राहक डेटा लीक पर बैंक ऑफ बड़ौदा
एक हैकर के बैंक ऑफ बड़ौदा का करीब 1TB कस्टमर और इंटरनल डेटा लीक करने के दावे के बाद बैंक ने प्रतिक्रिया दी है। बैंक ने कहा, "इसमें एक कर्मचारी का ईमेल अकाउंट कम्प्रोमाइज़ हो गया था जिससे कुछ डेटा तक अनधिकृत पहुंच मिली।" बैंक ने यह स्पष्ट किया है कि उसके कोर बैंकिंग सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित हैं।