कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' के परिणाम किए घोषित

कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा 2024 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा परिणाम के अनुसार, 9345 उम्मीदवार स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' के लिए और 26610 उम्मीदवार स्टेनोग्राफर ग्रेड 'डी' के लिए स्किल टेस्ट में शामिल होने के लिए प्रोविज़नल रूप से योग्य घोषित किए गए हैं। यह परीक्षा 10-11 दिसंबर 2024 को आयोजित हुई थी।