हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, कई कंपनियां अपने कर्मचारियों के हिस्से का पीएफ खुद रख लेती हैं और इसे संगठन या कर्मचारी के खाते में जमा नहीं करती हैं और यह बकाया रकम बढ़कर करीब ₹21,000 करोड़ हो गई है। इन कंपनियों से कर्मचारियों के बकाया पीएफ को वसूलने के लिए ईपीएफओ ने टास्क फोर्स बनाई है।