अहमदनगर के डॉ. राजेंद्र और डॉ. सुचेता धामणे ने 1998 में 'माऊली सेवा प्रतिष्ठान' शुरू किया। सड़कों पर मिली मानसिक रोग से पीड़ित लावारिस महिलाओं को 'मनगांव' नामक आश्रम में इलाज, भोजन और सुरक्षा दी जाती है। एक समय में 400 से अधिक महिलाओं और बच्चों की देखभाल हो चुकी है।