कर्ज़ से परेशान शख्स ने पुणे में पत्नी-बेटे को ज़हर देकर मारने के बाद की खुदकुशी की कोशिश
पुणे (महाराष्ट्र) में कर्ज़ देने वालों के उत्पीड़न से परेशान एक शख्स ने अपनी पत्नी व 9-वर्षीय बेटे को कथित तौर पर ज़हर देकर मारने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। शख्स ने शुक्रवार रात अपने बड़े बेटे को मेसेज भेजकर योजना की जानकारी दी थी। एक अधिकारी के अनुसार, उसके बेटे ने सुबह मेसेज पढ़ा था।