दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास पर आग लगने के बाद वहां से बड़ी मात्रा में कैश बरामद होने की खबरें हैं। सीबीआई ने 2018 में सिम्भौली शुगर मिल्स के खिलाफ करोड़ों के लोन को गलत तरीके से इस्तेमाल करने को लेकर जांच शुरू की थी। मामले में यशवंत (कंपनी के तत्कालीन नॉन-एक्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर) एक आरोपी थे।