करगिल युद्ध लड़ चुके पूर्व सैनिक के घर में घुस गए अज्ञात लोग, मांगे नागरिकता दस्तावेज़

करगिल युद्ध में देश के लिए लड़ चुके पुणे के हकीमुद्दीन शेख (58) नामक सेना के एक पूर्व जवान ने आरोप लगाया है कि पुलिस समेत 30-40 अज्ञात लोग आधी रात उनके घर में घुस गए और नागरिकता से जुड़े दस्तावेज़ मांगने लगे। उन्होंने कहा, "मेरी ज़िंदगी देश को समर्पित है...आज मेरे परिवार को नागरिकता साबित करनी पड़ रही है।"