कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कारगिल विजय दिवस पर 1999 में हुए युद्ध में शहीद भारत के जवानों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति ने कहा, "यह दिवस हमारे जवानों की असाधारण वीरता, साहस व दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।" वहीं प्रधानमंत्री ने कहा, "मातृभूमि के लिए मर-मिटने का उनका जज़्बा हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।"