मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम ज़िले के इटारसी इलाके में नगरपालिका कार्यालय के सामने शुक्रवार रात करणी सेना के 28 वर्षीय नेता रोहित सिंह राजपूत की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। दरअसल, अपने दोस्त के साथ मेन मार्केट इलाके में खड़े रोहित की तीन बाइकसवार लोगों के साथ झड़प हुई थी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।