करतारपुर साहिब कॉरिडोर 17 नवंबर से फिर खुलेगा

केंद्र सरकार ने मार्च 2020 को कोविड-19 महामारी के चलते बंद हुए करतारपुर साहिब कॉरिडोर को 17 नवंबर (बुधवार) से दोबारा खोलने का फैसला किया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "19 नवंबर को गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के इस फैसले से देशभर में हर्षोल्लास और बढ़ेगा।"